हिन्दु मुस्लिम भाईचारे की मिसाल, चाइनीज सामान का बहिष्कार

झुंझुनूं जिले की बिसाऊ संघर्ष समिति के तत्वावधान में गांधी चौक पर 5100 मिट्‌टी के दीपक जलाकर स्वदेशी शिल्पकला और संस्कृति को संरक्षण का संदेश देते हुए दीपावली पर केवल मिट्टी के दीपक जलाने की शपथ ली.

Scroll down for more.!

दीपावली पर्व को पारंपरिक संस्कृति से मनाने और स्वदेशी शिल्पकला को संरक्षण देने के उद्देश्य से देशभर में सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से मिट्‌टी के दीपक जलाकर दिए जा रहे संदेश की कड़ी में रात को बिसाऊ के गांधी चौक में भी कार्यक्रम हुआ.

इस मौके पर बिसाऊ थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा के साथ निशार खान ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए हिन्दु मुस्लिम भाईचारे की मिशाल देते हुए सभी को शपथ दिलाई कि कोई भी चाइनीज सामान नहीं खरीदेगा और न ही बेचेगा. इस दौरान सभी ने चाइनीज सामान का बहिष्कार करते हुए अन्य को भी ये समान न खरीदने की सलाह देगा.

इस मौके पर पूरे गांधी चौक पर सैकड़ों की संख्या मे हिन्दू और मुस्लिम समाज के गांव के लोग इस कार्यक्रम मे उपस्थित थे. पूरे गांव में भारत माता के ज्यकारे और वंद मातरम् से पूरा गांव गूंज उठा. जयकारे के साथ ही बिसाऊ थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीणा ने सभी उपस्थित लोगों से चाइनीज माल का बहिष्कार की शपथ दिलाई.

कार्यक्रम का आयोजन बिसाऊ संषर्ष समिति के तत्वाधान मे बसंत चेजारा के द्वारा आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम की खास बात ये थी कि इस दौरान जलाए गए दीपक मे जो तेल डाला गया था. वह आधा हिन्दू समाज के लोग लाए थे और आधा तेल व बत्ती मुस्लिम समाज की ओर से काम मे लेने के लिए लाए थे.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

Tags

See Also