GST को लेकर उलझन है तो मददगार साबित होगी ये किताब, सीएम राजे ने किया विमोचन |

इसे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी आशीष कूलवाल ने लिखा है |

Scroll down for more.!

जीएसटी यानि गुड्स एंड सर्विसिस टैक्स को लेकर अब भी कोई उलझन है तो गुरुवार को लॉन्च हुई 'जीएसटी लॉ प्रैक्टिस एंड प्रोसिजर' किताब आपकी मददगार साबित हो सकती है. पहली जुलाई से लागू होने जा रहे एक समान कर वाले जीएसटी से टैक्स के बड़े जाल से कैसे मुक्ति मिलेगी? जीएसटी आने के बाद किसकी जेब पर भार पड़ेगा तो किसके लिए मुफीद साबित होगा? ऐसे तमाम सवालों की जवाब इस किताब में मिल सकेंगे.

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री आवास पर इस किताब का विमाचन किया है. इसे वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी आशीष कूलवाल ने लिखा है. कूलवाल अपनी पहली पुस्तक की प्रति सीएम राजे को भेंट करने पहुंचे तो राजे ने इसे सराहनीय और जीएसटी को लेकर लोगों की उलझन को दूर करने वाला प्रयास बताया.

कूलवाल विभाग में सबसे कम उम्र में 'जीएसटी लॉ प्रैक्टिस एंड प्रोसिजर' पुस्तक लिखने वाले बताए जा रहे हैं. सीएम राजे ने कूलवाल को जीएसटी पर पुस्तक पर बधाई दी है. सीएम राजे ने कहा कि जीएसटी कानून समझने में ये पुस्तक काफी मददगार साबित होगी.

पुस्तक में जीएसटी को सरल तरीके से समझाया गया गया है, जिससे व्यापारियों को किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े. इस मौके पर पुस्तक की सह लेखिका रितु कूलवाल भी मौजूद रहीं.


Source : ETV Rajasthan

See Also