बीकानेर में हुआ एग्री यूनिफेस्ट-2017 का आगाज, 1500 युवा कलाकार ले रहे हैं भाग

News18 Mar 23, 2017, 14:57 IST ETV Rajasthan

Scroll down for more.!

राष्ट्रीय युवा महोत्सव के विधिवत उद्घाटन के बाद कुलपति प्रो. एके गहलोत ने कहा कि यह आयोजन करने वाला बीकानेर का वेटेनरी विवि एकमात्र विवि है, जिसमें 1500 युवक युवतियां भाग ले रहे हैं. इस महोत्सव में देश के विभिन्न प्रांतों की कला और संस्कृति का सजीव चित्रण देखने को मिल रहा है.

वहीं अगले चार दिन राजुवास परिसर में विभिन्न विद्यार्थी अपनी संगीत, नृत्य, फाइन आर्ट और रंगमंचीय प्रतिभाओं का प्रदर्शन करेंगे. कुलपति ने बताया कि फेस्टिवल में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा.

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि सीकर सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने कहा कि यह आयोजनम युवाओं के लिए किसी कुम्भ से कम नहीं है, जहां दूसरे राज्यों से आए युवा राजस्थान की संस्कृति से रूबरू हो सकेगें.

See Also