अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव कल से, बीकानेर में उमड़ा देशी-विदेशी पर्यटकों का हुजूम

बीकानेर में विख्यात अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव 12 जनवरी यानि कल से शुरु हो रहा है। शहर के कर्णी सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

Scroll down for more.!

बीकानेर में विख्यात अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव 12 जनवरी यानि कल से शुरु हो रहा है। शहर के कर्णी सिंह स्टेडियम में दो दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। वैसे तो अंतरराष्ट्रीय ऊंट महोत्सव की शान पिछले कई सालों से लगातार बरकरार है लेकिन इस बार देसी-विदेशी पर्यटकों के साथ दुबई के शेख भी यहां शिरकत करेंगे जिससे रंगत और भी बढ़ जाएगी। इस महोत्सव में रेगिस्तान के जहाज का न केवल श्रृंगार देखने को मिलेगा बल्कि उनके हैरतअंगेज करतब भी देखने लायक होंगे।

ऊंट उत्सव की शुरुआत 12 जनवरी को सुबह रायसर के रेतीले धोरो में व कैमल रन के साथ होगी। उसके बाद जूनागढ़ किले से एक शोभायात्रा डॉ. करणी सिंह स्टेडियम तक पहुंचेगी, जहां आर्मी के बैंड इसका स्वागत करेंगे। दोपहर 3:30 बजे कैमल डांस प्रतियोगिता के साथ-साथ मिस मारवाड़ प्रतियोगिता और मिस्टर बीकाणा प्रतियोगिता का आयोजन होगा। देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पहले दिन के कार्यक्रमों का समापन होगा। 13 जनवरी को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक रामपुरिया हवेली से बीकाजी की टेकरी तक हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा। उसके बाद अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। देर रात रंगीग महफिल के साथ महोत्सव का समापन होगा।

Tags

See Also