भीलवाड़ा में न्‍यायिक कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

सेठी कमीशन के शेष परिलाभ दिलाने की मांग को लेकर न्‍यायालय परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया |

Scroll down for more.!

भीलवाड़ा जिला सत्र न्‍यायालय में शनिवार को न्‍यायिक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया | उन्‍होंने सेठी कमीशन के शेष परिलाभ दिलाने की मांग को लेकर न्‍यायालय परिसर में जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया |

राजस्थान न्यायिक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णगोपाल तोलंबिया ने कहा कि शेट्टी आयोग की ओर से अधीनस्थ न्यायालय के न्यायिक कर्मचारियों के लिए नवीन पदों का सृजन एवं संशोधित नवीन वेतनमान व अन्य सुविधाएं देने की अनुशंसा की गई है | इसके अनुरुप 19 में से पांच बिंदुओं की ही पालना की गई जो अपूर्ण है | साथ ही उनमें भी कई विसंगतियां हैं |

तोलंबिया ने बताया कि शेष परिलाभ के लिए कर्मचारी 13 से 19 जुलाई तक विरोध स्वरुप काली पट्टी बांधकर विरोध करते हुए कामकाज कर रहे हैं | इसके बाद 20 जुलाई से सभी न्यायिक कर्मचारी अनिश्चितकालिन सामूहिक अवकाश पर रहेंगे |

उन्होंने कहा कि अपनी मांगे मनवानें के लिए सरकार पर दबाव बनाया जाएगा और 20 जुलाई को जयपुर में रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जाएगा |

स्त्रोत : न्यूज़ 18

See Also