राजस्थान के उद्यमियों को मुफ्त में सभी सुविधाएं प्रदान करेगा भामाशाह टेक्नो हब

भामाशाह टेक्नो हब एक ऐसा मंच है जो राजस्थान के उद्यमियों को मुफ्त में सभी सुविधाएं प्रदान करेगा।

Scroll down for more.!

भामाशाह टेक्नो हब एक ऐसा मंच है जो राजस्थान के उद्यमियों को मुफ्त में सभी सुविधाएं प्रदान करेगा। सरकार का दावा है कि यह देश का पहला ऐसा सेंटर होगा जहां इतने उद्यमी एक साथ बैठकर अपने व्यवसाय को बढ़ाने का काम करेंगे। हर उद्यमियों के पूरा सपोर्ट दिया जाएगा। फंडिंग के लिए भामाशाह टेक्नो फंड से 500 करोड़ की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी। यह टेक्नो हब पूरी तरह बनकर तैयार है और मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने आज जयपुर के झालाना क्षेत्र में इसका उदघाटन किया है।

यह भारत का सबसे बड़ा स्टार्ट-अप हब है जहां आन्त्रप्रेन्योर्स के लिए एक लाख स्क्वायर फीट का एरिया है। 700 आन्त्रप्रेन्योर्स के बैठने की व्यवस्था भी है। इस बिल्डिंग में 700 उद्यमियों के लिए स्पेस दिया गया है जो न केवल अपनी कारोबारी नीतियों की दशा और दिशा तय कर सकेंगे, साथ ही उनके व्यवसाय को चलाने के लिए फंड भी मिलेगा। यहां टिंकरिंग लैब्स और अनोखा डिजिटल म्यूजियम भी मौजूद है। यहां स्टार्ट-अप, इन्क्यूबेटर्स, वीसी व स्टार्ट-अप इंवेस्टर्स के लिए वन-टॉप सॉल्यूशन प्रदान किया जाएगा।

यह देश का सबसे बड़ा स्टार्ट-हब है जिसके लिए सरकार 500 करोड़ रुपए की फंडिंग करेगी। महिला स्टार्ट-अप्स के लिए 100 करोड़ और ग्रीन स्टार्ट-अप्स के लिए 50 करोड़ रुपए का फंड रखा गया है। उदघाटन के बाद मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि डिजिटल राजस्थान की दिशा में भामाशाह टेक्नो हब प्रदेश के उभरते उद्यमियों को नई राह दिखाएगा। इस मौके पर मुख्य सचिव डीबी गुप्ता भी मौजूद रहे।

Tags

See Also