'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान में राजस्थान फिर अव्वल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में चलाया जा रहा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान राजस्थान में गं​भीरता से लिया जा रहा है।

Scroll down for more.!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर देशभर में चलाया जा रहा 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान राजस्थान में गंभीरता से लिया जा रहा है। यही वजह है कि लगातार दूसरे साल 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान में राजस्थान अव्वल रहा है। सिर्फ यही नहीं, प्रदेश को इस योजना में तीन पुरस्कार भी दिए जा रहे हैं। केंद्रीय महिला बाल विकास मंत्री मेनका गांधी 24 जनवरी को दिल्ली में राजस्थान को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगी।

राजस्थान को मिलने वाले तीन पुरस्कारों में पहला पुरस्कार श्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में और दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार श्रेष्ठ जिलों में श्रेणी में दिया जाएगा। श्रेष्ठ जिलों में देशभर से 25 जिलों का चयन हुआ है जिसमें राज्य के दो जिले झुन्झुनू और हनुमानगढ को पुरस्कृत किया जाएगा। झुंझुनू को पीसीपीएनडीटी के क्रियान्वयन के लिए और हनुमानगढ़ को सामुदायिक भागीदारी निभाने के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा।

साल 2011 की जनगणना के अनुसार, तब झुंझुनू में प्रति हजार पुरूषों पर 837 महिलाएं थी। वर्तमान में प्रति हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या 952 है। प्रदेश की बात करें तो साल 2014 में प्रति हजार पुरूषों पर लिंगानुपात 929 था जो साल 2016 में बढ़कर 938 और 2017-18 में 950 जा पहुंचा है।

Tags

See Also