बेटियों को समर्पित होगा जैसलमेर का बेटी गौरव उद्यान

First India News Mar 30, 2017, 21:08 IST First India Correspondent

Scroll down for more.!

जैसलमेर | à¤œà¥ˆà¤¸à¤²à¤®à¥‡à¤° बेटियों के जन्म को गौरव व उत्सव बनाने के साथ ही उनके होने का अहसास करवाने के लिए राज्य सरकार ने यूआईटी क्षेत्रों में बेटी गौरव उद्यान की अनूठी योजना बनाई है। इस उद्यान को बेटियों को समर्पित किया जाएगा। साथ ही जिले की कामयाब बेटियों का अलग से एक जोन भी बनाया जाएगा। इसके अलावा जैसलमेर में यह पार्क पर्यटन स्थल के रूप में उभर कर सामने आएगा। यहां खेलकूद व मनोरंजन की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेगी।

इस योजना के संबंध में राज्य सरकार के विशेष प्रतिनिधि योग गुरू देवेन्द्र अग्रवाल ने यूआईटी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित जगहों का अवलोकन किया। जानकारी के अनुसार बेटी गौरव उद्यान यूआईटी क्षेत्र में यूआईटी की ओर से 5 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। जैसलमेर के लिए यह बहुत बड़ी सौगात साबित हो सकती है। विशेष प्रतिनिधि अग्रवाल को यूआईटी अधिकारियों ने शहर के नजदीक तीन स्थानों का अवलोकन करवाया। जिसमें अमर शहीद सागरमल गोपा आवासीय योजना में पार्क, एसडी व्यास होटल कॉम्पलेक्स में मौजूद जमीन तथा बाड़मेर जोधपुर लिंक रोड पर प्रस्तावित ग्रीन बेल्ट की जमीन।

इस उद्यान में हरित क्षेत्र, लेंड स्केप पार्क, चिल्ड्रन पार्क, सीनियर सिटीजन पार्क, हर्बल पार्क, योगा गार्डन, फ्लॉवर गार्डन, लॉन, साइकल ट्रेक, जॉगिंग ट्रेक, ओपन जिम, बच्चों का प्ले एरिया, एक्यूप्रेशर ट्रेक, पक्षियों को दाना डालने वाला स्थान, केफेटेरिया, गेम जोन, कला दीर्घा, ओपन थियेटर, वाटर पोंड विथ बोटिंग, लोटन मगरी, खेल मैदान, पार्किंग व कोमन यूटिलिटी होंगे।

See Also