जैसलमेर में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर बुधवार को

Pressnote Mar 29, 2017, 09:08 IST

Scroll down for more.!

जैसलमेर । जिले में जिला मुख्यालय पर बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के संबंध में वृहद विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन राजस्थान उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधिपति श्री गोपालकृष्ण व्यास के मुख्य आतिथ्य में २९ मार्च, बुधवार को प्रातः ११.१५ बजे शहीद पूनमसिंह स्टेडियम में रखा गया है। समारोह में जिले के माननीय निरीक्षण न्यायाधिपति श्री विनीत कुमार माथुर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। 

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री मदनलाल भाटी ने बताया कि इस विधिक जागरूकता शिविर में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के संबंध में अतिथिगण द्वारा विशेष उद्बोधन दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्य अतिथि श्री व्यास मोबाईल वैन को देवडा के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस विधिक जागरूकता शिविर में जिले के जिलाधिकारीगण, महिलाएं व बालिकाएं भी उपस्थित रहेगी। 

उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान अतिथियों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओं के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में पूर्व में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई थी। उक्त प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाली बालिकाओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। वहीं शिविर में सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के पात्र लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।

See Also