योग से फिट और यंग रहने की तकनीक बताएंगी शिल्पा, महिलाओं को योग सिखाएंगी

Bhaskar news | Mar 10, 2017, 05:03 IST

Scroll down for more.!

जयपुर.

 à¤¯à¥‹à¤— से कैसे खुद को फिट और यंग रख सकते हैं। कैसे एनर्जेटिक लग सकते हैं। ऐसे ही टिप्‍स बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी देंगी। शिल्पा शेट्टी जल्द ही जयपुराइट्स को योग के साथ वैलनेस मंत्र देती नजर आएंगी। रामबाग स्थित एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड पर 18 एवं 19 मार्च को योग सेशन का आयोजन किया जाएगा। शिल्पा 18 मार्च के सेशन में महिलाओं को योग सिखाएंगी, वहीं 19 मार्च को सभी के लिए फिटनेस सेशन होगा। इस आयोजन में शहर की 20 से अधिक प्रतिष्ठित संस्थाएं एवं महिला क्लब सहभागिता प्रदान कर रही हैं।

योग एवं स्वास्थ्य निर्माण संस्थान के अध्यक्ष मित्रोदय गांधी और कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष पवन गोयल ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों की सुविधा को देखते हुए विधानसभा के पास यूथ होस्टल और दैनिक भास्कर कार्यालय में 11 से 5 बजे तक करवाए जा सकते हैं। इस कार्यक्रम के लिए जैन सोशल ग्रुप, रोटरी क्लब, चेष्टा महिला क्लब, निमार्ण नगर योग केंद्र, गुरुकुल योग संस्था, पारीक महिला परिषद, लायंस क्लब, माहेश्वरी महिला, खंडेलवाल क्लब, अभिषेक ऐश्वर्या फैन क्लब सहित 20 से भी अधिक संस्थाओं ने सहयोग दिया है।

गौरतलब है कि योग से आर्म स्ट्रैंथ बढ़ती है। तन स्वस्थ और दिमाग हेल्दी रहता है। दिल की बीमारियां दूर होती हैं। योग एवं स्वास्थ्य निर्माण संस्था की ओर से आयोजित होने वाला यह प्रोग्राम पावर्ड बाय दैनिक भास्कर है।

See Also