बीसीसीआई ने हटाया आरसीए से बैन, रखी "एक शर्त"

बीसीसीआई ने सोमवार को राजस्थान क्रिकेट असोसिएशन (आरसीए) पर लगे तीन साल के प्रतिबंध को हटा दिया है. लेकिन राजस्थान के लिए यह राहत एक बड़ी शर्त पर आई है.

Scroll down for more.!

बता दें कि ललित मोदी के साथ चल रहे विवाद के कारण बीसीसीआई ने राजस्थान को चार साल पहले प्रतिबंधित कर दिया था. प्रतिबन्ध हटाने के इस फैसले के बाद अब आरसीए बीसीसीआई से सभी तरह के अनुदान प्राप्त करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी भी कर सकेगा.

आरसीए पर से बैन हटाने का फैसला, बीसीसीआई की 11 दिसंबर को दिल्ली में हुई स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) में लिया गया. यह जानकारी मीटिंग के बाद बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना ने दी.

ध्यान दिला दें कि साल 2014 में बीसीसीआई और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित  à¤®à¥‹à¤¦à¥€ के बीच ठन गई थी. वास्तव में एसोसिएशन और बीसीसाीआई के बीच विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि बोर्ड को आरसीए पर बैन लगाने का फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा.

इसके कारण आरसीए को हालिया सालों में बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा. प्रतिबंध के चलते न तो राजस्थान को कोई अंतरराष्ट्रीय मैच ही आवंटित किया गया, और न ही इस एसोसिएशन को किसी आईपीएल मैच की ही मेजबानी दी गई. वैसे आरसीए पर लगे प्रतिबंधन को हटाने का रास्ता 6 महीने पहले ही साफ हो गया था, जब राजस्थान किक्रेट संघ के चुनाव में ललित मोदी के विरोध गुट ने जीत हासिल की थी. हालांकि, आरसीए के चुनाव में ललित मोदी ने अपने बेटे रुचिर मोदी को मैदान में उतारा था लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। और सोमवार को विशेष बैठक में इस बाबत औपचारिक फैसला ले लिया गया.

लेकिन प्रतिबंध हटाने के साथ ही बीसीसीआई ने आरसीए के सामने बड़ी शर्त रख दी है कि ललित मोदी एसोसिएशन से पूरी तरह दूर रहेंगे. इस बात पर एसोसिएशन की 'नई सत्ता' के आश्वासन देने के बाद बीसीसीआई ने आरएसी को प्रतिबंध मुक्त कर दिया. इस घोषणा के साथ ही ये कयास भी लगाये जा रहे है की अब जयपुर का सवाई मान सिंह स्टेडियम, आईपीएल 2018 में राजस्थान टीम के मैचों की मेजबानी कर सकेगा.

Tags

See Also