मैराथन का आयोजन आज दौड़ेगा बाड़मेर

Khaas Khabar Mar 27, 2017, 17:25 IST

Scroll down for more.!

बाड़मेर। युवाओं को प्रोत्साहित करने और राजस्थान दिवस को लेकर बुधवार को शहर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। गडरा रोड से महावीर सर्किल तक पहली बार होने वाली इस मैराथन में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी, सेना, सीमा सुरक्षा बल, वायुसेना और एनसीसी के अधिकारी और कार्मिक भी हिस्सा लेंगे। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने बताया कि राजस्थान दिवस के मौके पर 29 मार्च को सुबह साढ़े छह बजे महावीर सर्किल से बाड़मेर मैराथन का आयोजन होगा। छह किलोमीटर की इस मैराथन को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई है। इस दौरान प्रथम पांच स्थानों पर रहने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। जिला कलक्टर ने मैराथन के दौरान विभागीय अधिकारियों को चिकित्सा और पानी के साथ पेयजल पदार्थों की सभी सुविधाएं सुनिश्चित करने के आदेश दिए हैं।

See Also