11 दिसम्बर को होगा आरसीए का फैसला, हट सकता है प्रतिबन्ध

लगभग 4 साल से प्रतिबंध झेल रहे राजस्थान क्रिकेट संघ के अच्छे दिन लौट सकते हैं। इस बात के संकेत बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष ने दिए हैं।

Scroll down for more.!

दरअसल, आज बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना आरसीए के पदाधिकारियों से मिलने जयपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होनें राजस्थान और सौराष्ट्र के बीच चल रहे रणजी मैच देखा और साथ ही आरसीए पदाधिकारियों से मुलाकात की।

जानकारी के अनुसार खन्ना ने आरसीए उपाध्यक्ष मोहम्मद इकबाल, संयुक्त सचिव महेंद्र नाहर,सचिव राजेंद्र नांदू से मुलाकात की और आरसीए से निलंबन हटाने को लेकर चर्चा की। चर्चा के बाद खन्ना ने ये संकेत दिए कि 11 दिसंबर को आयोजित होने वाली बीसीसीआई की एजीएम और आरसीए के बीच होने वाली बैठक के बाद आरसीए से निलंबन हट सकता है।

आरसीए सूत्रों के अनुसार आज आरसीए पदाधिकारियों और बीसीसीआई के कार्यवाहक अध्यक्ष के बीच हुई मुलाकात में शामिल एजेंडा में प्रमुख तौर पर निलंबन वापस लेने और आरसीए पर चल रहे विभिन्न मुकदमों को हटाने की बात सामने रखी गई। आरसीए के पदाधिकारियों ने भी बीसीसीआई द्वारा पेश की गई कुछ शर्तों को पूरा करने की बात स्वीकार की है।

स्त्रोत: अमरउजाला

Tags

See Also