जैसलमेर में बाजा रैली संपन्न

Bhaskar Apr 11, 2017, 04:25 IST

Scroll down for more.!

एकसमय में काले पानी की सजा के रुप में जाना जाने वाला जैसलमेर अब मनोरंजन के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन गया है। गौरतलब है कि मारुति सुजूकी मॉडर्न स्पोर्ट्स के तत्वाधान में जैसलमेर में कार बाइक रैली का आयोजन किया गया। वेनटूअर्स के क्षेत्रीय प्रबंधक अरुण बालानी ने बताया कि इस रैली में देश विदेश से करीब 35 बाइक 31 कार राइडर्स ने हिस्सा लिया। 7 से 9 अप्रेल तक चली रैली जैसलमेर के सम, आसूतार, तुर्कों की बस्ती, मंगलियावास सहित मरुस्थल के रास्ते में आयोजित की गई। जैसलमेर में पहली बार आयोजित रैली में प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। पहले दिन के बाद दूसरे दिन 21-21 राइडर्स के साथ शुरुआत की गई। जिसमें बाइक रैली में अब्दुल वाहिद प्रथम, अरातिक केपी ने दूसरा तनवीर अहमद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कार रैली में गौरव श्रीपाल करन आर्य ने पहला तथा राजसिंह राठौड़ एस रतनाम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रविवार शाम शहर के निजी होटल में इंडिया बाहा 2017 का समापन समारोह आयोजित किया गया। 

See Also