बढ़ेगी ट्रेनो की रफ्तार, जानें राजस्थान में सरकार ने क्या कदम उठाए

अमर उजाला Sat, 04 Feb 2017 11:32 PM IST

Scroll down for more.!

ताजा रेल बजट में राजस्थान में रेल विकास के अधिकतर पहलुओं को छुआ है। रेल रफ्तार बढ़ाने के लिए पटरियां बदलने से लेकर नई लाइनों, विद्युतिकरण, आमान परिवर्तन, दोहरीकरण, आदर्श स्टेशन सहित सात नई लाइनों के लिए सर्वे की सौगात भी दी गई है। हां, तेजी से विकसित हो रही राजस्थान की राजधानी पिंक सिटी के नाम से विश्वविख्यात जयपुर के लिए भी इस बजट में काफी कुछ खास रखा गया है। राजस्थान में इस बजट में राजस्थान में रेल विकास पर पिछले बजट की तुलना में डेढ़ गुना अधिक राशी दी गई है। इस वित्तीय वर्ष में रेल विकास में 3495 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। रेल बजट में जयपुर सहित राजस्थान के लिए ये हैं खास बातें...

जयपुर के लिए खास

- खातीपुरा बनेगा सैटेलाइट स्टेशन

- रेलवे अस्पताल का होगा उन्नयन

- बाइस गोदाम और सांगानेर में डाली जाएगी स्टेबलिंग लाइन। सिविल लाइंस फाटक पर जाम से मिलेगी मुक्ति

- जगतपुरा में दूसरा प्लेफार्म होगा ऊंचा

- जयपुर जंक्शन पर गोगा यार्ड विकास

- रेनवाल स्टेशन का होगा कायाकल्प, आरक्षण केंद्र, फुटओवर ब्रिज, प्रतीक्षालय होंगे विकसित

- सहित स्टेशन के पूरे आवाजाही के क्षेत्र को विकसित

See Also