अम्बेड़कर जयन्ती: 9-15 अप्रैल तक मनाया जायेगा संविधान गौरव सप्ताह

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रदेशभर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती पर साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Scroll down for more.!

प्रदेश भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा ने बताया कि बाबा साहेब भीमराव अम्बेड़कर की जयन्ती सम्पूर्ण प्रदेश में09 अप्रैल से 15 अप्रैल तक संविधान गौरव सप्ताह के रूप में मनायी जायेगी।

इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने सभी संगठन जिलाध्यक्षों एवं प्रभारियों को निर्देश दिये है कि 7 अप्रैल से 9 अप्रैल तक अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला बैठक और भीम प्रतिनिधी सम्पर्क कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें जिलाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं 9 व 10 अप्रैल को अनुसूचित जाति के स्थानों व छात्रावासों पर चाय पर चर्चा के कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 11 अप्रैल को अपने-अपने क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, और 12 व 13 अप्रैल को मण्डल स्तर पर संविधान गौरव यात्रा कार्यक्रम का आयोजन होगा।

इसके अलावा 13, 14 व 15 अप्रैल को वृहद् भाजपा द्वारा जिले का संविधान गौरव सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also