सूखे राजस्थान को पानी पिलाएगा ऑस्ट्रेलिया

एडीलेड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सरल जल शोधन किटों का उपयोग कर राजस्थान में पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है

Scroll down for more.!

राजस्थान के सूखे इलाके में ऑस्ट्रेलिया पानी उपलब्ध करवाएगा. एडीलेड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने सरल और कम लागत के जल शोधन किटों का उपयोग कर मरू प्रदेश राजस्थान में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है.

राजस्थान की जनसंख्या लगभग 8 करोड़ है. यह दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया का सहयोगी राज्य है. इसका विकास काफी हद तक जल प्रबंधन पर निर्भर करता है और भविष्य के विकास के लिए भी इसकी महत्वपूर्ण जरूरत है.

यह स्व-प्रबंधन किट सूर्य के प्रकाश और गुरूत्वाकर्षण से चलेंगे जो खास डिजाइन और बुनियादी सामग्री से एक दिन में 10 लीटर तक पेयजल उपलब्ध कराएगा.

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि विश्वविद्यालय ने किटों के डिजाइन और उत्पादन के लिए जरूरी शोध की फंडिंग के लिए मंगलवार को अपनी पहली आधिकारिक जनसंपर्क परियोजना जारी की.

विश्वविद्यालय का 1000 किट बनाने का लक्ष्य है जिसके लिए 30 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की लागत आएगी.

राजस्थान में एक परिवार को 30 डॉलर मूल्य का एक जल शोधन किट दिया जाएगा. यह प्रति घंटे10 लीटर दूषित पानी को शुद्ध पेयजल और खाने पकाने के लिए जरूरी पानी उपलब्ध करवाएगा.

स्त्रोत: firstpost

Tags

See Also