प्राइवेट स्कूल के कर्मचारियों को 55 रुपए में मिलेगा 6 लाख का बीमा

अब राज्य सरकार प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत स्टाफ को 55 रुपए के मामूली रकम में 6 लाख रुपए तक का बीमा कवर देगी।

Scroll down for more.!

अब राज्य सरकार प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में कार्यरत स्टाफ को 55 रुपए के मामूली रकम में 6 लाख रुपए तक का बीमा कवर देगी। हाल ही में राजे सरकार ने इस योजना की घोषणा की है। सरकार की इस घोषणा के साथ ही लंबे समय से चली आ रही निजी शिक्षण संस्थाओं की अहम मांगों पर सैद्धांतिक तौर पर सहमति बन गई है। इसके तहत राज्य सरकार प्राइवेट स्कूल कल्याण बोर्ड का गठन भी करेगी।

सचिवालय में निजी शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने यह भी जानकारी दी कि प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण के लिए नए सिरे से गाइडलाइन बनाएगी। कैबिनेट सब कमेटी ने जल्द ही आदेश जारी करने का आश्वासन भी दिया है।

मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा स्थाई मान्यता जारी करने और प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा संचालन समिति का निर्माण करने का भी आश्वासन दिया है। साथ ही प्राइवेट शिक्षण संस्थाओं की मांगों की अनुशंसा मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से करने को भी कहा गया है।

Tags

See Also