जयपुर की अपूर्वी चंदेला ने दिलाया ब्रॉन्ज, बजरंज ने जीता सोना

जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के पहले दिन जयपुर (राजस्थान) की अपूर्वी चंदेला ने ब्रॉन्ज (कांस्य पदक) जीत प्रदेश सहित देश का नाम रोशन किया है।

Scroll down for more.!

जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स के पहले दिन जयपुर (राजस्थान) की अपूर्वी चंदेला ने ब्रॉन्ज (कांस्य पदक) जीत प्रदेश सहित देश का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही हरियाणा राज्य के पहलवान बजरंग पूनिया ने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा में गोल्ड हासिल कर इतिहास रच दिया। एशियाई खेलों में देश को पहला पदक अपूर्वी ने दिलाया। अपूर्वी ने अपने जोड़ीदार रवि कुमार के साथ मिलकर 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड इवेंट में यह मैडल जीता है। रविवार को हुए आयोजन के पहले दिन दोनों ने 429.9 का स्कोर बना कांस्य पदक के साथ भारत का खाता खोला। 

शाम को बजरंग ने जापान के दाइची ताकातानी को 11-8 से हरा देश की गोद में सोने का मैडल डाल दिया। यह बजरंग का लगातार चौथा इंटरनेशनल गोल्ड मैडल है। 24 वर्षीय बजरंग इससे पहले गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स, तबलिसी ग्रांपी (जॉर्जिया) और यासर दोगू इंटरनेशनल चैंपियनशिप (इस्तांबुल) में गोल्ड जीत चुके हैं।

प्रतियोगिता के पहले दिन कुल 2 पदकों के साथ भारत अंकतालिका में 9वें स्थान पर है। कुल 16 पदकों के साथ (7 गोल्ड, 5 सिल्वर, 4 ब्रॉन्ज) चीन पहले पायदान पर है। जापान 14 मैडल और कोरिया 11 मैडल क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं। दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट रेसलर सुशील कुमार 74 क्रिगा फ्री स्टाइल वर्ग के क्वालिफिकेशन राउण्ड में बहरीन के एडम बातीरोव से 3-5 से हार गए।


Tags

See Also