भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के बाद अब बनेगी 'मैं हूँ पद्मावती'

संजय लीला भंसाली की विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद खत्म नहीं हुए थे कि अब रानी पद्मावती पर एक और फिल्म शुरू होने जा रही है।

Scroll down for more.!

संजय लीला भंसाली की विवादों में घिरी फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद खत्म नहीं हुए थे कि अब रानी पद्मावती पर एक और फिल्म शुरू होने जा रही है।

साल 2017 मनोरंजन के हिसाब से दो फिल्मों के लिहाज से हमेशा याद किया जाएगा। एक तो बाहुबली जो की सुपरहिट हुई और सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए और दूसरी संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती जिसका इतना जमकर विरोध हुआ कि फिल्म की रिलीज टालनी पड़ी।

फिल्म 'पद्मावती' पर विवाद अभी थमे भी नहीं थे कि अब रानी पद्मावती पर एक और फिल्म शुरू होने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'मैं हूं पद्मावती' नाम से बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है।

खबरों के अनुसार, राजस्थान के ही एक लेखक ने इस फिल्म को लिखा है ताकी इसे वे विवाद न झेलने पड़ें जिनका सामना भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' कर रही है। फिल्म के निर्माता अशोक शेखर ने इस फिल्म के बारे में आ रही खबरों को कन्फर्म करते हुए कहा है कि इस फिल्म में बिल्कुल नए चेहरों को लिया जाएगा और यह फिल्म हिंदी और राजस्थानी भाषा में रिलीज़ की जाएगी।

बता दें कि दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह की प्रमुख भूमिकाओं वाली फिल्म 'पद्मावती' का कई राजपूत संगठनों और राजनैतिक पार्टियों ने जमकर विरोध किया और साथ ही संजय लीला भंसाली और दीपिका के नाक-गर्दन काटने के फरमान तक निकाल दिए गए, जिसके बाद इसकी रिलीज़ टल गई थी। फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म को लेकर नेताओं के बीच भी जमकर बयानबाजी की गई।

Tags

See Also