राजस्थान अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू करने वाला देश का पहला राज्य

राजस्थान में 2 जुलाई को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के कर-कमलों से स्कूली बच्चों के लिए अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू हुई है। इस योजना के तहत कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों को पोष्टिक गर्म दूध पिलाया जाएगा।

Scroll down for more.!

राजस्थान में 2 जुलाई को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के कर-कमलों से स्कूली बच्चों के लिए अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू हुई है। इस योजना के तहत कक्षा एक से कक्षा 8 तक के सभी सरकारी विद्यालयों के बच्चों को पोष्टिक गर्म दूध पिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने खुद अजमेर रोड स्थित एक सरकारी स्कूल में बच्चों को दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के लॉन्च के साथ ही राजस्थान देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां अन्नपूर्णा दूध योजना शुरू की गई है। देश में अब तक कहीं भी इस तरह की योजना नहीं चल रही है।

राज्य सरकार की इस योजना का मकसद स्कूली बच्चों को कुपोषण का शिकार होने से बचाना हैं। राजे सरकार की इस योजना का लाभ प्रदेश के करीब साढ़े 6 हजार प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक सरकारी स्कूलों के 62 लाख से अधिक बच्चों को मिलेगा। योजना के तहत कक्षा एक से 5वीं तक के स्कूली बच्चों को 150 मिमी. और 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 200 मिमी. दूध दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस योजना में महिला दुग्ध उत्पादक समितियों के जरिए दूध की आपूर्ति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। सीएम राजे के अनुसार, अब मिड-डे मील योजना के साथ अन्नपूर्णा दूध को जोड़ने से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के पोषण स्तर में सुधार तो होगा ही, स्कूलों में नामांकन और ठहराव भी बढ़ेगा।

Tags

See Also