मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने किया ‘अन्नपूर्णा दूध योजना’का शुभारंभ

मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में अन्नपूर्णा दूध योजना की शुरूआत की।

Scroll down for more.!

प्रदेश के स्कूली बच्चों को पोषित करने की महत्वकांक्षी योजना के तहत आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने प्रदेशभर के सरकारी विद्यालयों में अन्नपूर्णा दूध योजना की शुरूआत की। योजना के उदघाटन के दिन मुख्यमंत्री राजे राजधानी जयपुर के दहमीकलां गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय पहुंची और अपने कर-कमलों से यहां की 10 छात्राओं को गर्म दूध पिलाया। इससे पहले उन्होंने खुद दूध चखकर गुणवत्ता की जांच की। इससे पहले उन्होंने रिमोट दबाकर अन्नपूर्णा दूध योजना का आरंभ किया और समारोह स्थल पर योजना के प्रतीकारात्मक सफेद-नीले गुब्बारें उड़ाए। योजना में प्रदेश की सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को शामिल किया गया है जिसमें मिड-डे-मिल के तहत प्रार्थना सभा के बाद सप्ताह में तीन दिन गर्म दूध पिलाया जाएगा।

योजना के तहत शुरूआत में प्रदेश के साढ़े छह हजार स्कूलों को शामिल किया गया है जिसमें 62 लाख स्कूली बच्चों को दूध पिलाया जाएगा। शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी के अनुसार 5वीं तक के स्कूली बच्चों को 150 मिमी. और 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 200 मिमी. दूध दिया जाएगा।

इसी क्रम में 2 जुलाई से 9 जुलाई 2018 तक राज्य के प्रत्येक विद्यालय में ‘अन्नपूर्णा दूध योजना सप्ताह’ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान अगले सात दिनों तक स्कूलों में बच्चों को गर्म शुद्ध दूध पिलाया जाएगा। इसके बाद प्रदेश के सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को सप्ताह में तीन दिन (प्रत्येक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार) को पोषाहार के तहत दूध पिलाया जाएगा।




Tags

See Also