अजमेर की बेटी ने किया नाम रोशन, अपने नाम किया मिसेज इंडिया का खिताब

मुंबई के मड आइलैंड स्थित रिसोर्ट रीट्रीट में आयोजित ‘मिसेज इंडिया-2017’ प्रतियोगिता में अजमेर की अन्नपूर्णा सैन ने मिसेज राजस्थान-2017 और मिसेज इंडिया मोस्ट एंटरटेनिंग-2017 का खिताब अपने नाम किया।

Scroll down for more.!

प्रतियोगिता में राजस्थान से कुल 5 प्रतियोगियों ने तथा अजमेर से एकमात्र अन्नपूर्णा सैन ने हिस्सा लिया। पूरे देश से कुल 200 प्रतियोगी फाइनल राउंड में पहुंचे। जिनमें से अन्नपूर्णा ने अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए खिताब जीता।

इस डेलीवुड द्वारा आयोजित कार्यक्रम के जजमेंट ज्यूरी में बालीवुड की जानी मानी हस्तियां मौजूद थी। जिनमें फिल्म स्टार राज बब्बर, जया प्रदा, टीवी कलाकार युवराज, किस्वर, पूनम झंवर, जय मदन इत्यादि थे।

अन्नपूर्णा ने सभी राउंड में अच्छा प्रदर्शन कर अजमेर सैन समाज का नाम रोशन किया और अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग एवं अपनी कड़ी मेहनत को दिया।

इस मौके पर पिता वीरेंद्र सैन, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राष्ट्रीय नाई महासभा अजमेर ने कहा कि इस सफलता को अर्जित करने के लिए अन्नपूर्णा ने काफी मेहनत की एवं पूरे परिवार का सहयोग उसके साथ रहा।

स्त्रोत: भास्कर न्यूज़

See Also