अजमेर में शीघ्र होगी विज्ञान केंद्र की स्थापना

राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के सहयोग से बनने जा रहे विज्ञान केंद्र की स्थापना अजमेर के पंचशील क्षेत्र में होगी|

Scroll down for more.!

अजमेर: राज्य के स्मार्ट शहर अजमेर को जल्द ही एक विज्ञान केंद्र की सौगात मिलने वाली हैं|

केंद्र के विनिर्माण की लागत 15.50 करोड़ रुपये आंकी गई है व आशा जताई जा रही है की इसकी स्थापना 33 महीनो के भीतर हो जाएगी| परियोजना के मुख्य अभियंता एस पी जैन के अनुसार केंद्र विज्ञान पार्क, यूनिवर्स, विज्ञान पुस्तकालय, इत्यादि थीम पर बनेगा| केंद्र में "तारामंडल" और विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित करने के लिए भी अलग से स्थान होगा।

शहर के विद्यार्थियों को इस केंद्र से सर्वाधिक लाभ प्राप्त हो इसके लिए यहाँ कंप्यूटर जागरूकता एवं विज्ञान के सेमिनारों पर नियमित शैक्षिक कार्यक्रम हुआ करेंगे।

केंद्र को केंद्रीय मंत्रालय के राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् द्वारा तकनीकी सहयोग से बनाया जा रहा हैं। विज्ञान केंद्र की स्थापना के लिए शहर का पंचशील क्षेत्र का चुनाव हुआ हैं|

गौरतलब हैं की राज्य के अन्य शहरों (जयपुर, उदयपुर और जोधपुर) में पहले से ही इस प्रकार के केन्द्रों की स्थापना हो चुकी हैं | अजमेर एकमात्र ऐसी स्मार्ट सिटी थी जिसमें किसी प्रकार के वैज्ञानिक केंद्र उपलब्धता नहीं थी|

See Also