अजमेर दरगाह का 806वां उर्स: पीएम मोदी की ओर से नकवी ने पेश की चादर

विश्वप्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के 806वें उर्स के पहले दिन केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रधानमंत्री की ओर से चादर पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

Scroll down for more.!

अजमेर स्थित विश्वप्रसिद्ध ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह का 806वां उर्स औपचारिक रूप से सोमवार को शुरू हुआ। उर्स के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से ख्वाजा गरीब नवाज के दर पर चादर पेश की गई।

प्रधानमंत्री की चादर लेकर केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी अजमेर पहुंचे। नकवी ने प्रधानमंत्री की ओर से चादर पेश कर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री का वीड़ियो संदेश भी प्रसारित किया गया। यह पहला मौका था जब प्रधानमंत्री के वीड़ियो संदेश को लाइव दिखाया गया, इससे पहले संदेश पढ़कर ही सुनाया जाता था।

हालांकि वीड़ियो संदेश लिखित संदेश से अलग था। पिछले दिनों दिल्ली आए जार्डन किंग अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन की मौजूदगी में विज्ञान भवन में आयोजित इस्लामीक कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी के भाषण के अंश को यहां प्रसारित किया गया, जिसमें मोदी ने कहा कि भारत ने दुनिया को अमन चैन की राह दिखाई है। प्रधानमंत्री का संदेश लाइव दिखाने के लिए दरगाह परिसर सहित अजमेर शहर के मुख्य बाजारों में एलसीड़ी लगाई गई थी। चादर पेश करने के बाद अंजुमन कमेटी की ओर से नकवी की दस्तारबंदी की गई और तर्बरूक भेंट किया गया। बुलंद दरवाजे पर नकवी ने प्रधानमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया गया।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में गरीब नवाज को महान अध्यात्मिक परंपराओं का प्रतिक बताया और कहा कि गरीब नवाज की ओर से की गई मानवता की सेवा भविष्य की पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की ओर से भी सोमवार को गरीब नवाज के दर पर चादर पेश की गई। वाजपेयी के निजी सचिव शिव कुमार पारीक के पुत्र महेश पारीक ने चादर पेश कर वाजपेयी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।इधर उर्स के पहले दिन काफी बड़ी संख्या में देश के विभिन्न प्रांतों से जायरीन दरगाह में जियारत करने पहुंचे।

स्त्रोत: जागरण

Tags

See Also