जोधपुर के बाद अब दो दिवसीय जयपुर दौरे पर हिलेरी क्लिंटन

अपने कुछ दोस्तों के साथ भारत की निजी यात्रा पर आई हुई हिलेरी क्लिंटन का जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं था।

Scroll down for more.!

अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को जयपुर पहुंचीं। हिलेरी निजी यात्रा पर हैं। उनका जयपुर आने का कार्यक्रम प्रस्तावित नहीं था। मांडू में फिसलकर गिरने के कारण उनकी एक कलाई में हेयर लाइन फ्रेक्चर हो गया है। इसे देखते हुए उनकी अगली यात्रा फिलहाल टाल दी गई है।

कड़ी सुरक्षा में जयपुर पहुंची हिलेरी का एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल अधिकारियों ने स्वागत किया। हिलेरी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वे सीधे एक होटल के लिए रवाना हो गईं।

कौन है हिलेरी क्लिंटन

सत्तर वर्षीय हिलेरी ने वर्ष 1975 में बिल क्लिंटन से शादी की। दोनों की एक बेटी चेल्सिया है। वर्ष 1993 से 2001 तक उनके पति बिल क्लिंटन अमेरिका के राष्ट्रपति रहे। अमेरिकी की फर्स्ट लेडी के रूप में अपनी बेहतरीन लाइफ स्टाइल के कारण वे हमेशा सुर्खियों में रही। डेमोक्रेटिक पार्टी से जुड़ी हिलेरी वर्ष 2009 से 13 तक अमेरिकी की विदेश मंत्री रही। वर्ष 2016 में उन्होंने डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी के रूप में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन पराजय का सामना करना पड़ा।

स्त्रोत: भास्कर

Tags

See Also