पिंक पैंथर्सः जोश से लबरेज लड़कियों ने जूनियर बच्चन को एक झटके में किया परास्त |

जयपुर के रावत पीजी गर्ल्स कॉलेज में अपनी कबड्डी टीम पिंक पैथर्स के प्रमोशन के लिए आए थे | उनके साथ टीम के सभी खिलाड़ी और कोच भी मौजूद थे |

Scroll down for more.!

गुलाबी नगरी के रावत पीजी गर्ल्स कॉलेज में बुधवार को जूनियर बच्चन पहुंचे, यहां वे अपनी कबड्डी टीम पिंक पैथर्स के प्रमोशन के लिए आए थे और उनके साथ टीम के सभी खिलाड़ी और कोच भी मौजूद रहे | इस दौरान उन्होंने खुलकर मस्ती की और छात्राओं के साथ कबड्डी में दो-दो हाथ भी दिखाए |

वहीं अभिषेक के आने से कॉलेज में छात्राओं का उत्साह देखते ही बन रहा था | उनको खुद के बीच पाकर छात्राएं जोश से लबरेज नजर आईं और अभिषेक के साथ जमकर कबड्डी भी खेली |

हालांकि, जब अभिषेक खेलते-खेतले छात्राओं के पाले में गए तो छात्राओं ने बेहतरीन दांव दिखाते हुए उन्हें आउट कर दिया | कॉलेज प्रशान ने भी अपनी तरफ से पिंक पैथर्स टीम को शुभकमनाएं दीं |

पिंक पैथर्स की टीम के प्रमोशन के लिए लगातार अभिषेक बच्चन का ये दूसरा जयपुर दौरा है और वो चाहते हैं कि जयपुर के साथ-साथ पूरा राजस्थान टीम के लिए दुआ करे कि वो विजयी रहें | पिछली बार के मैचेज में खुद अमिताभ बच्चन टीम का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे थे और इस बाक जूनियर बच्चन लगातार टीम का प्रमोशन कर रहे हैं |

स्त्रोत : न्यूज़ 18

See Also