अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित होने से प्रदेश में कायम होगी शांति व्यवस्था

यह केन्द्र प्रदेश भर में पुलिस वाहनों की मोनिटरिंग के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Scroll down for more.!

हाल ही में जयपुर सहित प्रदेश के सभी सातों संभागीय मुख्यालयों पर अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर स्थापित किए गए हैं। इस केन्द्र द्वारा राजस्थान पुलिस की सम्पत्तियों,नेटवर्क,जीपीएस वाहन एवं अपराध विश्लेषण इत्यादि की सघन मोनिटरिंग की जा सकेगी। इससे न केवल यातायात पुलिस की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी अपितु अपराध में कमी और शांति व्यवस्था बनाने रखने में भी मदद मिलेगी। यह केन्द्र प्रदेश भर में पुलिस वाहनों की मोनिटरिंग के साथ ही आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी रोकथाम की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। प्रदेश के जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अजमेर, बीकानेर, उदयपुर व कोटा सहित सभी संभागीय मुख्यालयों पर यह केन्द्र स्थापित किए गए हैं।

प्रदेश में सुचारू व्यवस्था कायम रखने के लिए सभी संभागीय मुख्यालयों सहित प्रदेशभर में कुल 1575 कैमरे स्थापित किये जा चुके है। राजधानी जयपुर में भी 504 कैमरे लगाए गए हैं। अभी 12 हजार 280 कैमरे लगाए जाने शेष है। इस केन्द्र में लगाई कुल 8 बडी स्क्रीन पर प्रदेश के सातों सम्भागीय मुख्यालयों पर स्थित अभय कमाण्ड एंड कन्ट्रोल सेन्टर्स की मोनिटरिंग के साथ ही पुलिस के सभी वाहनों की पोजिशन के बारे में भी जानकारी ली जा सकेगी। ड्रोन की सहायता से पूरे इलाके पर नजर रखी जा सकती है। इनके अलावा, हर जिले के लिए न्यूनतम एक-एक इन्टरसेप्टर उपलब्ध रहेगा।

Tags

See Also