राजस्थान की जनता के लिए आप बनेगी भाजपा-कांग्रेस का विकल्प: विश्वास

आम आदमी पार्टी राजस्थान में प्रस्तावित उपचुनाव पर अपनी रणनीति की घोषणा शीघ्र ही करेगी। राजस्थान के साथी मिलकर इस बारे में फैसला करेंगे।

Scroll down for more.!

पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश पर्यवेक्षक डॉ कुमार विश्वास ने कहा कि छात्र संघ चुनावों में मिली सफलता इस बात का प्रमाण है कि राजस्थान की जनता कांग्रेस और भाजपा के विकल्प की तलाश में है। जिसे इस बार आम आदमी पार्टी पूरा करेगी। मंगलवार को जयपुर शहर के दुगार्पुरा स्थित गांधी कुटीर महल पैलेस में प्रात: 11 बजे से आम आदमी पार्टी की बैठक और समर्थित छात्र इकाई छात्र युवा संघर्ष समिति ; सीवाईएसएस छात्र अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीवाईएसएस के सदस्यों सहित गत दिनों प्रदेश में हुए छात्र संघ चुनाव के सीवाईएसएस प्रत्याशियों और विजयी प्रत्याशीयो ने भाग लिया।

समारोह में विशेष तौर पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ कुमार विश्वास सम्मिलित हुए और छात्र . छात्राओं का अभिनन्दन किया। प्रदेश मीडिया सेल सदस्य अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत गांधी कुटीर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर डॉ कुमार विश्वास ने माला पहनाकर की। जिसके पश्चात ष् छात्र अभिनन्दन ष् समारोह का शुभारंभ हुआ। जिसमें आरयू प्रत्याशी विश्वेन्द्र सिंह चौधरीए रोमानाए दिलखुश मीणाए रमेश गुर्जरए जयपुर के महारानी कॉलेज से उपाध्यक्ष पद पर विजयी हुई जेबुनिशाए राजस्थान लॉ कॉलेज से उपाध्यक्ष पद पर विजयी मुरारी सिंह शेखावतए अजमेर से भगवंत मान यूनिवर्सिटी विजयी पूरा पैनलए सीकरए झुंझनूए बीकानेरए गंगानगरए उदयपुरए कोटाए जयपुर ग्रामीणए चूरू सहित सभी जिलों से विजयी प्रत्याशीयो और उम्मीदवारों का अभिनंदन डॉ कुमार विश्वास ने किया। इससे पूर्व छात्रनेता जम कर नाचे। पचास जीते हुए और करीब 40 चुनाव में संघर्ष कर आये छात्रों ने कुमारभाई को कंधे पर उठा लिया जैसे ही सम्मान समारोह में पहुँचे और घंटो नाचे। महारानी कॉलेज के उपाध्यक्ष पद पर जीती जुबुन्निशा ने कुमार विश्वास का तिलक लगाकर स्वागत किया। डॉ कुमार ने आशीर्वाद दिया। जीते हुए सभी छात्र नेताओं को साफा और माला पहनाई गयी और प्रशस्ति पत्र दिए। अनिनन्दन समारोह में छात्र . छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की युवा शक्ति . छात्र शक्ति ने इन चुनावों के परिणामों से भविष्य की राजनैतिक बदलाव का संकेत दे दिया है। डॉ विश्वास आगे अपने संबोधन में कहा कि ष् बेक टू बेसिकस ष् जिसकी कल्पना से मैने राजस्थान का कार्य संभाला थाए वो सीवाईएसएस को मिले परिणामों ने साकार कर दिया। क्योंकि इन्ही चुने हुए युवा छात्र नेताओं में से निकट भविष्य के राजनैतिज्ञ निकल कर आएगे और देश व प्रदेश का नाम रोशन करेगे।

स्त्रोत: जनप्रहरी एक्सप्रेस

See Also