जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में शुक्रवार से आदि महोत्सव

जयपुर के जवाहर कला केन्द्र में स्थित शिल्पग्राम में शुक्रवार से आदिवासी कला एवं संस्कृति साकार होगी।

Scroll down for more.!

ट्राईफेड के क्षेत्रीय प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्राईफेड, जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 से 10 दिसम्बर तक जवाहर कला केन्द्र के शिल्पग्राम में ‘आदि महोत्सव प्रदर्शनी’ का आयोजन होगा। इस आदि महोत्सव में 150 शिल्पी एवं कलाकार अपने नायाब उत्पादों को प्रदर्शित व बिक्री करेंगे। उन्होंने बताया कि आदि महोत्सव में देश के 15 राज्यों के आदिवासियों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर उत्पादों की बिक्री की जाएगी। सिंह ने बताया कि इस आदि महोत्सव प्रदर्शनी के दौरान माणिक्य लाल वर्मा आदिम जाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर के आदिवासी कलाकार नृत्यों की प्रस्तुति देंगे।

क्षेत्रीय प्रबन्धक ने बताया कि इस मेले में जयपुरवासी आदिवासी कला एवं संस्कृति, आदिवासी भोजन एवं आदिवासी द्वारा तैयार रेडीमेड वस्त्र, होम फर्निशिंग आइटम, वूलन आइटम एवं अन्य टेक्सटाइल उत्पाद तथा मैटल, ज्वैलरी, पेंटिंग, ब्लैक स्टोन, पोटरी, बम्बू एवं ऑर्गेनिक उत्पाद आदि खरीद सकेंगे।

स्त्रोत: खासखबर

Tags

See Also