63 वें वन्यजीव सप्ताह का उत्साह एवं उमंग के साथ समारोह पूर्वक समापन

उदयपुर में 63वां वन्यजीव सप्ताह समापन समारोह उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया. इस मौके पर पूरे सप्ताह में वन्यजीव के प्रति स्कूली बच्चों को जागरुक करने का प्रयास किया गया.

Scroll down for more.!

1 अक्टबूर से 7 अक्टूबर तक आयोजित 63 वें वन्यजीव सप्ताह का समापन गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के मुख्य आतिथ्य में शनिवार को सज्जनगढ़ जैविक उद्यान परिसर उदयपुर में समारोहपूर्वक हुआ। सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कटारिया ने समारोह के दौरान पुरस्कार वितरित किए।

समारोह को सम्बोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि मनुष्य और वन्य जीव सदियों से एक-दूसरे पर निर्भर हैं। किसी एक के विनाश पर दूसरे का विनाश होना तय है। उदयपुर को ईश्वर ने खुलकर वन्य सम्पदा प्रदान की है जिसमें वन्यजीवों की प्रचुरता हमेशा से रही है। उन्होने कहा कि उदयपुर में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान ने पर्यटन के क्षेत्र में अपनी खास पहचान बनाई है। जैव विविधता पार्क भी पर्यटकों को काफी आकर्षित करता है। बर्ड पार्क निर्माणाधीन है और बड़ी, पूरोहितों का तालाब जैसे नये स्थान भी विकसित किए गए हैं। कटारिया ने बाघदड़ा नेचर पार्क की संभावनाओं के दोहन के लिए योजना बनाने की अधिकारियों को सलाह दी। उन्होने कहा कि स्थानीय निकाय और वन विभाग मिलकर उदयपुर में सभी संभव कार्य करें ताकि वन व वन्यजीव संरक्षण के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी नए आयाम प्राप्त किए जा सकें।

कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि जैविक उद्यान एवं सज्जनगढ़ के प्रवेश शुल्क से तीन करोड़ की आय हुई हैं। जैव विविधता पार्क से भी अच्छी-खासी आमदनी हुई है जिससे रखरखाव का खर्च निकलने के बाद आगे विकास के लिए धन उपलब्ध हो रहा है। उन्होने आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए इन स्थलों पर महीने में एक दिन निःशुल्क प्रवेश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि इससे उन लोगों को इन स्थलों के भ्रमण का अवसर मिलेगा जो प्रवेश शुल्क के कारण यहां आने से कतराते हैं। कटारिया ने कहा कि नगर निगम ऎसा रुट बनाकर सिटी बसों का संचालन करे कि पर्यटक सभी पर्यटन स्थलों पर आसानी से जा सके।

स्त्रोत: खासखबर, न्यूज़ 18

Tags

See Also