राजस्थान में 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू, 13 अप्रैल तक होगी आयोजित

News 18

Scroll down for more.!

राजस्थान में शनिवार से 5वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा शुरू हो गई है. इस परीक्षा को जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मुल्यांकन नाम दिया गया है.

पहली बार हो रही परीक्षा में जयपुर जिले में 21 सौ 65 केन्द्रों पर करीब 44 हजार 62 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा सुबह दस बजे से साढ़े बारह बजे के बीच आयोजित की गई.

जयपुर में पहले दिन विद्यार्थियों ने हिन्दी की परीक्षा. परीक्षा के दौरान फ्लाइंग स्क्वॉयड दल ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया. इनमें डीईओ लेवल के अधिकारी भी शामिल हैं.

ये परीक्षाएं 13 अप्रैल तक आयोजित होंगी. तेरह अप्रैल को संस्कृत और उर्दू के प्रश्न पत्र की परीक्षा भी होगी. परीक्षा में स्टूडेंट्स पेन और पेंसिल दोनों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

भले ही देश में शिक्षा का अधिकार कानून यानि आरटीई लागू है, जिसके तहत बच्चों को फेल नहीं किया जा सकता. लेकिन, राज्य सरकार का इस परीक्षा के पीछे मकसद है कि स्टूडेंट्स के लेवल को परखा जा सके. साथ ही अध्यापकों के स्तर का भी मूल्यांकन होगा. इसी कारण डाइट के जरिए ये परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं.

आपको बता दें कि  à¤¹à¤° राजस्व ग्राम के बड़े स्कूल को परीक्षा का केन्द्र बनाया गया है. हालांकि कई जगहों पर दूर-दराज इलाके में परीक्षा केन्द्र होने की भी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शिकायत की है.

See Also