राजस्थान के 3171 गांव बनेगे स्मार्ट विलेज: राजेंद्र राठौड़

सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सभी जिला कलेक्टरों, सीईओ और पंचायत प्रतिनिधियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए|

Scroll down for more.!

जयपुर: ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए पट्टा वितरण अभियान को लेकर सोमवार को रखी गयी विडियो कांफ्रेंस के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने यह घोषणा की हैं की राज्य की स्मार्ट विलेज योजना के दायरे में 3171 गांव आ रहे हैं|

सोमवार को हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ग्रामीण विकास मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने सभी जिला कलेक्टरों, सीईओ और पंचायत प्रतिनिधियों को कई और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जैसे राज्य में जिन सरकारी स्कूलों में चारदीवारी नहीं है, वहां सरकार मनरेगा के तहत चारदीवारी का निर्माण करवाएगी| इसके लिए पुरे प्रदेश के स्कूलों में सम्बंधित कलेक्टर और जिला परिषद् सीईओ द्वारा सर्वे कराये जायेंगे और तत्पश्चात चारदीवारी निर्माण के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजेंगे|

कॉन्फ्रेंसिंग में राठौड़ ने बताया की 14 अप्रेल से ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुए पट्टा वितरण अभियान में करीब 20 लाख आबादी पट्टे जारी करने का लक्ष्य रखा गया हैं। राठौड़ ने यहां सभी जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान किसी प्रकार की कोताही ना बरती जाए|

राठौड़ ने बताया कि स्मार्ट विलेज योजना के दायरे में 3171 गाँवों को स्मार्ट विलेज बनाने की योजना हैं। सभी अधिकारी इन गांवों का सर्वे कराकर जल्द कार्य योजना तैयार कराएं।

See Also