डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने कोटा में 5 मिनट में लगाए 311 पौधे

डेरा सच्चा सौदा के गुरु डॉ. संत गुरमीत राम रहीम सिंह इन्सां के पाक पवित्र अवतार माह एवं माता नसीब कौर के जन्मोत्सव के अवसर पर सेवादारों ने पूरे हिंदुस्तान में पौधरोपण किया।

Scroll down for more.!

इसी क्रम में कोटा के महाराव भीमसिंह चिकित्सालय के कॉटेड वार्ड के पास अतिथियों सहित शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादारों ने 311 पौधे लगाए। साध-संगत ने मात्र पांच मिनट में सभी पौधे लगा दिए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. विजय सरदाना ने ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ नारा लगाते हुए कहा कि अपने लिए तो हर कोई जीता है, जो दूसरों के लिए जीए, परहित के काम करें उसे असली मायने में जीना कहते हैं। और यह कार्य बखूबी डेरा सच्चा सौदा के गुरुजी द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवादारों द्वारा इससे पूर्व भी अस्पताल में पौधरोपण एवं सफाई की सेवाएं दी गई हैं। जिला प्रशासन ने हमें 150 पौधे लगाने का टारगेट दिया था, जिसके बजाए सेवादारों ने 311 से अधिक पौधे लगाकर हमारा काम आसान ही नहीं किया, वरन दोगुने पौधे लगा दिए हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए डॉ. शिवकुमार ने पौधरोपण को पुण्य का काम बताया।

इस मौके पर आश्रम के 45 मैंबर विजयराज सिंह गांवडी, अजय सिंह सोलंकी, प्रभुदयाल मालव, राजेन्द्र सिंह हाड़ा ने गुरुजी की प्रेरणा से किए जा रहे मानवता के 131 सेवा कार्यों के बारे में जानकारी दी।

पौधरोपण में एडवोकेट चन्द्रमोहन इन्सां, शाह सतनामजी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, नौजवान समिति, बुजुर्ग सेवा समिति, सात सुजान बहनें, आईटी विंग के सेवादार, 25 मैंबर, 15 मैंबर सहित बड़ी संख्या में सेवादार भाई-बहनों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

स्त्रोत: खासखबर

See Also