23-30 अप्रैल 2018 तक 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह

23 अप्रेल से 30 अप्रेल तक नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली के ज़रिये राजधानी जयपुर सहित प्रदेशभर में 29वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा।

Scroll down for more.!

इसी क्रम में शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर में सूचना केन्द्र से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया। जिला प्रशासन, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा विभाग, हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की ओर से सप्ताह के तहत सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक किया गया। जिसमें हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड एवं राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी की मोबाईल वेन के माध्यम से सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पर कई आम सड़क उपयोगकर्ताओं को जागरूक व प्रेरित करने के लिए वीडियों व ऑडियो सेशन दिखाए गए।

इसी तरह अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं परिवहन आयुक्त शैलेन्द्र अग्रवाल ने जवाहर सर्किल पर 29वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। साथ ही इस विंटेज कार रैली एवं ड्राइविंग स्कूलों के वाहनों की रैली को शहर में सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि ज्यादातर दुर्घटनाएं दोपहिया वाहनों पर बिना हेलमेट सवारी के कारण होती है। शहरों में फिर भी इस नियम को अपनाया गया है लेकिन गांवों में आज भी हेलमेट पहनने को सुनिश्चित नहीं किया जा सका है। इसी प्रकार दुर्घटना के समय लोग निर्मूल भय से पीडितों की मदद से कतराते हैं।

आरएसआरटीसी के प्रबन्ध निदेशक कुलदीप रांका ने कहा कि सड़क सुरक्षा के आधारभूत नियमों के बारे में सभी जानकारी रखते हैं लेकिन फिर भी उल्लंघन कर बैठते हैं। इसलिए सड़क सुरक्षा सप्ताह जैसे आयोजन उनके मन में सड़क सुरक्षा की भावना को जगाए रखने में उपयोगी हैं। इस मौके पर नुक्कड़ नाटक ‘फर्क तो पड़ता है’ एवं अन्य नुक्कड़ नाटकों का मंचन कर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।

Tags

See Also