दो दिवसीय 19वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन एंड ड्राइव का समापन

Patrika news network

Scroll down for more.!

जयपुर

गॉगल्स व हैट्स लगाए जयपुराइट्स और रंग-बिरंगी कारें एक खास सफर के लिए तैयार। बारी-बारी जैकब रोड स्थित होटल से निकलती रॉयल सवारियों का आकर्षण। इस तरह का नजारा राजपूताना ऑटोमोटिव स्पोट्र्स कार क्लब और टूरिज्म डिपार्टमेंट, राजस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय 19वीं विंटेज एंड क्लासिक कार एग्जीबिशन एंड ड्राइव में देखने को मिला।

पहले दिन जहां शहरवासियों ने इन कारों का दीदार किया, वहीं दूसरे दिन रैली में शामिल 100 से ज्यादा विंटेज शहरभर में आकर्षण का केन्द्र बनी रही। ड्राइव को सुबह 10.30 बजे राजस्थान विधानसभा के डिप्टी स्पीकर राव राजेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद रैली एमआईरोड से होते हुए पांच बत्ती, अजमेरी गेट, एसएमएस, नारायण सिंह सर्किल, रामबाग सर्किल, जेडीए, ट्रांसपोर्ट नगर, घाट की गूणी और आखिर में आगरा रोड से होते हुए जयमहल पैलेस लौटी।

रैली में जहां जयपुराइट्स ने अपनी कारों की खूबसूरती बयां की। वहीं, रैली को लेकर विदेशी मेहमान भी उत्साहित नजर आए। कई विदेशी मेहमानों ने इस दौरान विंटेज कार्स के जरिए शहर की विजिट भी की। शाम को अवॉर्ड सेरेमनी में विभिन्न कैटेगरी में विंटेज एंड क्लासिक कारों को पुरस्कृत किया गया।

See Also