बीकानेर की वेटरनरी विश्वविद्यालय में लगेगा 100 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र।

Patrika News Network 2017-02-08 09:04:27 IST

Scroll down for more.!

वेटरनरी विश्वविद्यालय की प्रबंध मण्डल की 17वीं बैठक कुलपति प्रो. एके गहलोत की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई। इसमें राजुवास के कर्मचारियों को कई सौगातें प्रदान कर वल्लभनगर (उदयपुर) स्थित राजुवास परिसर को विश्वविद्यालय का 'दक्षिणी परिसर' घोषित करने के निर्णय को मंजूरी दी गई।कुलपति प्रो. गहलोत ने बताया कि बीकानेर परिसर में 'सौर ऊर्जा केन्द्र' स्थापित किया जाएगा। इसमें 100 केवीए विद्युत क्षमता स्टेशन पर 80 लाख रुपए की लागत आएगी। 

राजुवास के अशैक्षणिक कर्मचारियों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन करके कुलपति चल वैजयन्ती शील्ड दिए जाने का निर्णय किया गया। अनुभाग और सहायक लेखा अधिकारियों के लिए 50 प्रतिशत पदोन्नति कोटे की स्वीकृति प्रदान करने सहित कई निर्णय भी हुए। प्रबंध मंडल के मनोनीत सदस्यों में सूरतगढ़ के विधायक राजेन्द्र सिंह भादू, वीसीआई प्रतिनिधि डॉ. अमित नैण, बलराम सहारण, कामना चौधरी, प्रो. एपी व्यास सहित राज्य के पशुपालन निदेशक डॉ. अजय कुमार गुप्ता और आर.सी.डी.एफ. प्रतिनिधि डॉ. भारती उपनेजा ने बैठक में शिरकत की। 


See Also