राजस्थान में 15 दिन में नियुक्त होंगे 1 हजार डॉक्टर

ऐसा करने से उन जिलों में चिकित्सकों की कमी दूर होगी और चिकित्सकीय व्यवस्थाएं भी सुधरेगी. उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने झूठी वाहवाही लूटने के लिए सीएचसी और पीएचसी तो बहुत खोली, लेकिन वहां चिकित्सक नहीं लगाए.

Scroll down for more.!

राजस्थान में आगामी 15 दिनों में एक हजार चिकित्सकों को नियुक्ति मिलेगी. सरकार इन चिकित्सकों को 60 प्रतिशत से ज्यादा खाली पदों वाले जिलो में लगाएगी. यह कहना है प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सर्राफ का.

सर्राफ ने यह जानकारी शनिवार को अपने डूंगरपुर जिले के दौरे के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए दी. सर्राफा ने बताया कि पहले डॉक्टर जुगाड़ बैठाकर अपने मनपसंद जिलों में नियुक्ति ले लेते थे लेकिन इस बार सरकार ने ऐसी व्यवस्था की है जिसके तहत 15 दिनों बाद एक हजार चिकित्सकों को उन जिलों में नियुक्ति दी जाएगी जिन जिलों में 60 प्रतिशत से ज्यादा पद रिक्त हैं.

भाजपा सरकार ने अपने साढे़ तीन साल में साढे़ चार हजार से अधिक डॉक्टर लगाए हैं, वहीं 20 हजार से अधिक परोमेडिकल स्टाफ की भी नियुक्ति की है.

इधर सर्राफ ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सकीय व स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के लिए द्वितीय चरण में प्रदेश में 600 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को आदर्श बनाया जाएगा ताकि आमजन को उनके गांवों में बेहतर ईलाज व उपचार मिल सके.

स्त्रोत: न्यूज़ 18

See Also